मरले बा-मरले बा... ये लड़खड़ाते हुए खेसारी यादव क्या पवन सिंह की मिमिक्री कर रहे? बवाल ही हो जाएगा अब

दीक्षा सिंह

08 Jan 2026 (अपडेटेड: 08 Jan 2026, 01:00 PM)

खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह के लड़खड़ाते हुए केक काटने वाले वीडियो को लेकर उनकी मिमिक्री करते हुए कहा कि 'मरले बा- मरले बा लेकिन बोल नहीं रहा, वो हिल के बता दे रहा कि एकरा अंदर कुछ गइल बा.'

Khesari and pawan singh

Khesari and pawan singh

Google CTA

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसमें वह लड़खड़ाते हुए केक काटते दिखे थे. पवन सिंह का ये वीडियो लोगों ने शेयर करते हुए ट्रोल किया गया कि उन्होंने शराब पी रखी है. इस बीच खेसारी लाल यादव का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह स्टेज पर पवन सिंह की मिमिक्री करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में खेसारी लाल यादव पवन सिंह की तरह लड़खड़ाते हुए अपने भोजपुरिया अंदाज में गाना गाते हुए कहते हैं 'मरले बा-मरले बा.' खेसारी लाल का ये वीडियो जहां एक ओर उनके फैंस को पसंद आ रहा है. वहीं पवन सिंह के फैंस इसे देखकर नाराज हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

यहां देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट

भोजपुरी के पावन स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच चल रहे तनाव की खबर किसी से छुपी नहीं है. दोनों अभिनेता बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एक दूसरे के आमने सामने थे. एक ओर खेसारी लाल यादव छपरा सीट से चुनावी मैदान में थे. वहीं दूसरी ओर पवन सिंह बतौर बीजेपी स्टार प्रचारक मैदान में थे. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे. इसके अलावा चुनावी रैलियों और इंटरव्यू में भी दोनों ने एक-दूसरे के बारे में जमकर बोला.

ऐसे में जब खेसारी लाल यादव को पवन सिंह को ट्रोल करने का मौका मिला तो उन्होंने भी इसका भरपूर फायदा उठाया है. खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह के लड़खड़ाते हुए केक काटने वाले वीडियो को लेकर उनकी मिमिक्री करते हुए कहा कि 'मरले बा- मरले बा लेकिन बोल नहीं रहा, वो हिल के बता दे रहा कि एकरा अंदर कुछ गइल बा.' वीडियो में खेसारी लाल यादव स्टेज पर कह रहे हैं, 'कुछ लोग इतना पी लेते हैं कि हिलने लगते हैं. मेरा शरीर देखिए, कैसे खड़ा है. उसका तो सिर्फ पैर खड़ा है, बाकी पूरा शरीर चकोरा (हिल रहा) मार रहा है.'

ये भी पढ़ें: नेहा सिंह राठौर को अरेस्ट नहीं कर पाएगी पुलिस, बड़ी राहत मिल गई लेकिन इसमें एक पेच भी है!