लेटेस्ट न्यूज़

नेहा सिंह राठौर को अरेस्ट नहीं कर पाएगी पुलिस, बड़ी राहत मिल गई लेकिन इसमें एक पेच भी है!

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. पहलगाम आतंकी हमले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित सोशल मीडिया पोस्ट लिखने के मामले में कोर्ट ने नेहा की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है.

ADVERTISEMENT

Neha Singh Rathore
Neha Singh Rathore
social share
Google CTA

Neha Singh Rathore Update: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. पहलगाम आतंकी हमले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित सोशल मीडिया पोस्ट लिखने के मामले में कोर्ट ने नेहा की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है. जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस चंदूरकर की पीठ ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता अभय प्रताप सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नेहा सिंह राठौर 19 जनवरी को पुलिस की पूछताछ मे शामिल होंगी. अगर वो जांच मे शामिल नहीं हुई तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा. 

19 जनवरी को नेहा सिंह पूछताछ करेगी पुलिस

पहलगाम मामले में विवादित पोस्ट करने को लेकर फंसी नेहा सिंह राठौर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी जिसे खारिज कर दिया गया था. इसके बाद नेहा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी. नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने के आरोप में लखनऊ के हजरतगंज थाने मे FIR दर्ज की गई है. FIR में आरोप है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या हुई थी.  उसके बाद नेहा ने अपने सोशल मीडिया खाते पर कथित रूप से भारत विरोधी बयान पोस्ट किए. 

अभियोजन का कहना है कि ऐसे समय में जब सरकार स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही थी और कड़े प्रतिबंध लागू थे तब उन्होंने लगातार ऐसी टिप्पणियां कीं जो राष्ट्रीय अखंडता को प्रभावित करने और धर्म व जाति के आधार पर लोगों को भड़काने वाली थीं. पुलिस अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत 19 जनवरी को नेहा से इन पोस्ट्स के पीछे की मंशा और तथ्यों पर पूछताछ करेगी.

कौन हैं नेहा सिंह राठौर

नेहा सिंह राठौर एक भोजपुरी लोक गायिका और राजनीतिक व्यंग्यकार हैं. नेहा अपने गाने (यूपी में का बा, बिहार में का बा) और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर सवाल उठाने के लिए जानी जाती हैं. नेहा बिहार के कैमूर जिले से हैं और किसान परिवार से आती हैं. इन्होंने बीएससी की पढ़ाई की है. नेहा सिंह के पति का नाम हिमांशु है जिनसे उन्होंने 2022 में शादी की थी. हिमांशु सिंह नेहा को उनके गानों की स्क्रिप्टिंग में मदद करते हैं. 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार से सवाल पूछने पर लखनऊ पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की थी  जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में हैं.

ये भी पढ़ें: कौन हैं पवन सिंह के खास दोस्त विशाल जिन्हें गार्ड ने पार्टी के बीच स्टेज से मारा धक्का, खूब मचा बवाल