मेरठ से पकड़ा गया संदिग्ध उजैद, फिदायीन हमले की फिराक में था, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से था कनेक्शन!

उस्मान चौधरी

• 10:28 AM • 24 Nov 2026

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सुरक्षा एजेंसियों ने उजैद नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. उस पर जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद के संपर्क में रहने और पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी से जुड़ाव होने का आरोप है.

Ujaid

Ujaid

Google CTA

Meerut Ujaid Arrest News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से सुरक्षा एजेंसियों ने उजैद नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. उस पर जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए संदिग्ध मोहम्मद साजिद के संपर्क में रहने और पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी से जुड़ाव होने का आरोप है. जांच एजेंसियों के मुताबिक उजैद पिछले करीब छह महीने से साजिद के साथ ऑनलाइन संपर्क में था. उस पर सोशल मीडिया पर फिदायीन हमले की बातें करने और ऐसे हमले के लिए तैयार रहने की बात कहने का भी आरोप है. मेरठ पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद एटीएस, आईबी और अन्य इंटेलिजेंस टीमों ने कई घंटे तक पूछताछ की है.

यह भी पढ़ें...

साजिद से पूछताछ में सामने आया था उजैद का नाम

इस मामले की अहम कड़ी जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार मोहम्मद साजिद है. जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 27 नवंबर 2025 को बाहु फोर्ट थाने के क्षेत्र से रियासी के जेडी पंदाल निवासी 19 साल के साजिद समेत दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. साजिद जम्मू के बठिंडी इलाके में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. उस पर युवाओं को कट्टरपंथ से जोड़ने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं. जांच में उसके पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में होने की बात सामने आई थी. साजिद से पूछताछ के दौरान ही मेरठ के उजैद का नाम सामने आया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें- जज की जगह ओवैसी को दे दिया था गार्ड ऑफ ऑनर, अब मामले में कार्रवाई के बाद CO पवन कुमार पद से हटाए गए

 

फिदायीन हमले की बात करता था उजैद

सूत्रों के मुताबिक साल 2025 में साजिद सेना पर फिदायीन हमला करने की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान मेरठ का उजैद उसके संपर्क में था. बताया जा रहा है कि उजैद भी साजिद से कहता था कि वह फिदायीन हमला करने के लिए तैयार है. सुरक्षा एजेंसियों को उजैद के पाकिस्तान के कई मोबाइल नंबरों के संपर्क में होने के इनपुट भी मिले हैं. उसके पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी से संपर्क की बात भी जांच में सामने आई है. हालांकि, इन सभी आरोपों की जांच की जा रही है.

जनवरी में पकड़ने पहुंची थी जम्मू-कश्मीर पुलिस

उजैद मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि जनवरी में जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम उसे पकड़ने मेरठ पहुंची थी, लेकिन उस समय वह नहीं मिला. पुलिस कार्रवाई की भनक लगने के बाद उजैद और उसका परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था. परिवार के सदस्यों ने अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर लिए थे. इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर नोटिस चस्पा कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था. अब मेरठ पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है. इसके बाद एटीएस, आईबी और इंटेलिजेंस की टीमों ने उससे पूछताछ की है. एजेंसियां उसके संपर्कों और गतिविधियों की जांच कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- चंदौली में बीजेपी MLA सुशील सिंह के काफिले का हुआ सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने तीन गाड़ियों को मारा टक्कर, 4 घायल