पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने यूट्यूबर पर कराया FIR, सोशल मीडिया पर छवि खराब करने का लगाया आरोप

अनिल अकेला

• 12:04 PM • 17 Nov 2026

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने एक यूट्यूबर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो से आहत ज्योति ने क्या आरोप लगाए और तलाक विवाद के बीच अब इस मामले में क्या नया मोड़ आया है?

Jyoti Singh

Jyoti Singh

Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह कोई फिल्मी विवाद नहीं बल्कि उनके मान-सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला है. सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित तौर पर भ्रामक, अपमानजनक और चरित्र हनन से जुड़े वीडियो प्रसारित करने के मामले में ज्योति सिंह ने एक यूट्यूबर के खिलाफ बलिया के कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

यह भी पढ़ें...

यूट्यूबर के खिलाफ FIR और गंभीर आरोप

ज्योति सिंह का आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'Jami Jahreela' नाम के अकाउंट से एक वीडियो प्रसारित किया गया जिसमें उनके कैरेक्टर और पर्सनल रिश्तों को लेकर झूठे और आपत्तिजनक दावे किए गए. इससे उनकी पब्लिक इमेज और सोशल रेपुटेशन को गहरी ठेस पहुंची है और उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा है. ज्योति सिंह ने 13 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए वीडियो की रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर सौंपे हैं, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पवन सिंह के साथ तलाक और कोर्ट की तारीखों का विवाद

यह पूरा मामला ऐसे समय में सामने आया है जब पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस पहले से ही कोर्ट में चल रहा है. ज्योति सिंह का आरोप है कि पवन सिंह न सिर्फ उनके साथ रहने से इनकार कर रहे हैं, बल्कि कोर्ट की तारीखों पर भी पेश नहीं होते. हाल ही में बलिया फैमिली कोर्ट में सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वे कोर्ट की तारीखों पर नहीं आते और किसी की नहीं सुनते. इस मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को तय की गई है.
 

ये भी पढ़ें: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अक्षरा सिंह ने छठ पूजा का किया समापन, इमोशनल होते हुए बोलीं-चार दिन पलक झपकते बीत जाते हैं