Pawan Singh Mother News: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिम देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई है. तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इसकी जानकारी खुद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके दी है. इस फोटो में उनकी मां अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं दिखाई दे रही हैं और पवन सिंह अपनी बीमार मां को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने मां के प्रति लगाव को लेकर भावुक करने वाला कैप्शन भी लिखा है.
ADVERTISEMENT
अस्पताल से शेयर की भावुक तस्वीर
मां की बीमारी के बाद पवन सिंह काफी टूट गए हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अस्पताल के कमरे की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में उनकी मां प्रतिमा देवी अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं और पवन सिंह उन्हें गले लगाकर उनके पास ही खड़े हैं. तस्वीर में उनके चेहरे पर मां के प्रति गहरा लगाव और चिंता साफ दिखाई दे रही है. पवन सिंह ने इस इमोशनल तस्वीर के साथ अपने दिल की बात लिखते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'माई हमार दुनिया.' यह छोटा सा कैप्शन उनके दर्द और मां के प्रति बेपनाह प्यार को पूरी तरह से बयां कर रहा है.
मां के बहुत करीब हैं पवन
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि पवन सिंह अपनी मां प्रतिमा देवी के से कितना प्यार करते हैं. छठ पूजा का मौका हो या घर का कोई अन्य पारिवारिक आयोजन, वह हमेशा अपनी मां की छांव में ही रहना पसंद करते हैं. वह कई बार यह कह चुके हैं कि दुनिया में उनकी मां ही उनके लिए सब कुछ हैं.
अभी कुछ दिनों पहले ही पवन सिंह अपने नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो में मां के पैर दबाते हुए नजर आए थे. इस प्रोमो में वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए थे और उन्होंने रोते हुए कहा था, 'माई खत्म तो पवन खत्म.' उनका यह भी कहना था कि अगर उनकी मां को कुछ हो गया, तो वह भी जिंदा नहीं बचेंगे.
यह भी पढ़ें: 40 लाख बच्चे के इलाज में, 15 लाख की एलिमनी... डिप्रेशन में आकर संभव जैन ने नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग से दी थी जान?
ADVERTISEMENT











