यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक ने सामने आकर कह दी सच्चाई सामने लाने वाली बात

UK07 Rider अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद भाई कलम इंक ने तोड़ी चुप्पी. जानें अस्पताल से अनुराग की सेहत का ताजा अपडेट और भाई द्वारा लगाए गए पलटवार के पीछे का सच. क्या वाकई परिवार ने अनुराग को अकेला छोड़ा?

यूपी तक

10 Mar 2026 (अपडेटेड: 10 Mar 2026, 02:03 PM)

follow google news

मेरठ एक्सप्रेसवे पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जब अनुराग डोभाल रोते हुए फाइनल ड्राइव की बात कर रहे थे तभी उनकी कार एक भयानक हादसे का शिकार हो गई. इस एक्सीडेंट ने न केवल उनकी 'ब्रो सेना' को हिलाकर रख दिया बल्कि उनके परिवार को भी कटघरे में खड़ा कर दिया.अनुराग ने पहले एक ब्लॉग में अपने माता-पिता और भाई पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे. अब इन तमाम आरोपों और एक्सीडेंट के बाद बढ़ते तनाव के बीच उनके भाई कलम इंक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

यह भी पढ़ें...

भाई कलम इंक ने क्या कहा

अनुराग के भाई अतुल डोभाल जिन्हें लोग सोशल मीडिया पर 'कलम इंक' के नाम से जानते हैं ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है.उन्होंने लिखा 'मैं दो दिन से चुप था क्योंकि मुझे अपने माता-पिता की देखभाल करनी थी. उन्होंने बहुत कुछ सहा है.' उन्होंने अनुराग के दावों को इमोशनल कार्ड बताया और कहा कि वे जल्द ही सबूतों के साथ सच सामने लाएंगे. कलम इंक ने चेतावनी दी कि वे इस मामले को लीगल तरीके से आगे बढ़ाएंगे और अगर वे गलत साबित हुए तो सजा भुगतने को तैयार हैं.

अस्पताल से मैनेजर का बड़ा खुलासा

अनुराग के मैनेजर ने अस्पताल से उनकी सेहत पर ताजा जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अनुराग को कई जगहों पर फ्रैक्चर हैं और उनका ऑपरेशन किया गया है.मैनेजर ने उन अफवाहों का भी खंडन किया जिनमें कहा जा रहा था कि परिवार अस्पताल नहीं पहुंचा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुराग की पत्नी रतिका और परिवार के करीबी सदस्य अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं. मैनेजर ने उन इन्फ्लुएंसर्स (जैसे थार भाई जोगिंदर) की भी आलोचना की जो व्यूज के लिए झूठी खबरें फैला रहे हैं.

क्या था वो 'फाइनल ड्राइव' वाला वीडियो?

हादसे के वक्त अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव थे. वीडियो में वे कार चलाते हुए फूट-फूटकर रो रहे थे खुद को थप्पड़ मार रहे थे और अपनी मां से अगले जन्म में सिर्फ प्यार मिलने की दुआ कर रहे थे. उन्होंने चिल्लाते हुए कहा 'लेट्स गो फॉर दी फाइनल ड्राइव' और गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी, जिसके बाद यह भीषण टक्कर हुई.

इन्फ्लुएंसर्स के बीच छिड़ी जंग

हादसे के बाद 'थार भाई जोगिंदर' जैसे सोशल मीडिया स्टार्स ने अनुराग के परिवार पर निशाना साधा था. जोगिंदर ने यहां तक कहा था कि अगर अनुराग को कुछ हुआ, तो उसका भाई जेल जाएगा.इन्हीं आरोपों के बाद कलम इंक और अनुराग के मैनेजर ने आधिकारिक बयान जारी किए हैं.