उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब युवाओं के बीच लोकप्रिय शिक्षक और ‘रोजगार विद अंकित’ (RWA) से जुड़े नवीन शर्मा उर्फ नवीन सर ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि वे लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे. नवीन सर ने कहा कि राजनीति में आना उनके लिए एक किसान पुत्र के स्वाभिमान की बात है और वे जनता के हक की लड़ाई को मजबूत करना चाहते हैं. जीएस और हिंदी पढ़ाने वाले नवीन सर खासकर सिकंदराबाद क्षेत्र में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं.
ADVERTISEMENT
पार्टी में शामिल होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उनका कार्यक्रम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. नवीन शर्मा ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और युवाओं की आवाज उठाने का काम करेंगे. वहीं मेरठ में नरेंद्र मोदी की योजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की. यह कार्यक्रम सफल रहा और वाजपेयी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया.
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका! 78000 रुपये तक मिलेगी बेसिक सैलरी, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई
ADVERTISEMENT









