हाथरस की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर छवि वार्ष्णेय का निधन, उज्जैन के पास सड़क हादसे में मां की भी हुई मौत

यूपी तक

26 Aug 2026 (अपडेटेड: 26 Aug 2026, 03:24 PM)

हाथरस की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर छवि वार्ष्णेय का मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया. 23 साल की छवि अपनी लाइफस्टाइल ब्लॉगिंग और गेमिंग वीडियो के लिए जानी जाती थीं.

Google CTA

हाथरस की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर छवि वार्ष्णेय का मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया. 23 साल की छवि अपनी लाइफस्टाइल ब्लॉगिंग और गेमिंग वीडियो के लिए जानी जाती थीं. जानकारी के मुताबिक परिवार उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था तभी उनकी कार ट्रक से टकरा गई. हादसे में छवि और उनकी मां की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

यह भी देखें...

ट्रक से टकराई कार

यह हादसा उज्जैन के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक परिवार के सदस्य धार्मिक यात्रा के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई. कार की ट्रक से टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.

छवि और मां के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

दुर्घटना में छवि वार्ष्णेय  और उनकी मां की जान चली गई. वहीं, परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. छवि और उनकी मां के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

साल 2021 में शुरू किया था सोशल मीडिया सफर

छवि वार्ष्णेय  ने साल 2021 में अपना डिजिटल करियर शुरू किया था. कम समय में ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बना ली थी. वह लाइफस्टाइल से जुड़े ब्लॉग और गेमिंग वीडियो पोस्ट करती थीं. उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों फॉलोवर्स बताए जा रहे हैं. उनकी लोकप्रियता के चलते बड़ी संख्या में लोग उनके कंटेंट को पसंद करते थे.

परिवार और फैंस को लगा गहरा सदमा

छवि के अचानक निधन की खबर सामने आने के बाद उनके परिवार और सोशल मीडिया फॉलोवर्स में शोक की लहर है. परिवार के लिए यह हादसा बेहद मुश्किल समय बन गया है. वहीं, छवि को पसंद करने वाले लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. महज 23 साल की उम्र में उनका इस तरह दुनिया से चले जाना उनके प्रशंसकों के लिए भी बड़ा झटका है.

हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. दुर्घटना किस वजह से हुई और कार की ट्रक से टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.