Bareilly Two Women Fight News: बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र में बदायूं रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो महिलाएं आपस में बहस के बाद हाथापाई करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच नमकीन और पानी के ठेले को लेकर विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को धक्का देने और बाल खींचने लगीं. सड़क पर हुए इस झगड़े के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
ADVERTISEMENT
शराब की दुकान के पास शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के बीच शराब की दुकान के पास किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी. जानकारी के मुताबिक विवाद की वजह नमकीन और पानी के ठेले को लेकर हुआ था. शुरुआत में दोनों महिलाएं एक-दूसरे से बहस करती रहीं, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया. दोनों ने एक-दूसरे को धक्का दिया और बाल भी खींचे.
सड़क पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार
महिलाओं के बीच मारपीट शुरू होने के बाद बदायूं रोड पर लोगों की भीड़ जुट गई. सड़क पर हो रही हाथापाई को देखने के लिए आसपास के लोग रुक गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. कुछ लोगों ने दोनों महिलाओं के बीच विवाद शांत कराने की कोशिश की, जबकि कुछ लोग पूरी घटना का वीडियो बनाने लगे.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों महिलाएं आपस में भिड़ती दिखाई दे रही हैं और आसपास मौजूद लोग उन्हें अलग करने की कोशिश करते नजर आते हैं. सड़क पर हुए इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सार्वजनिक जगह पर हंगामे में बदल गया.
ADVERTISEMENT










