पत्नी, एक्स गर्लफ्रेंड और दूसरी लड़की, क्या है अनुराग डोभाल की कहानी?

UK07 Rider अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट और पारिवारिक विवाद की पूरी कहानी. पत्नी रतिका चौहान, भाई कलम इंक और एक्स-गर्लफ्रेंड के बीच छिड़ी जंग के पीछे का सच क्या है? क्या वाकई जाति और प्रॉपर्टी विवाद ने अनुराग को मौत के करीब धकेला या यह सिर्फ व्यूज का खेल है?

रजत सिंह

• 10:19 AM • 10 Mar 2026

follow google news

7 मार्च की वो रात जब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 80,000 लोग लाइव देख रहे थे और अचानक एक जोरदार टक्कर हुई. अनुराग डोभाल ने इसे अपनी 'आखिरी राइड' बताया.लेकिन क्या यह सिर्फ एक एक्सीडेंट था या गहरे पारिवारिक विवाद का नतीजा? अनुराग के 'ब्रो सेना' (डिजिटल आर्मी) के बीच आज कई सवाल तैर रहे हैं. एक तरफ अनुराग का रोता हुआ चेहरा और परिवार पर लगाए गए गंभीर आरोप हैं. तो दूसरी तरफ उनके भाई कलम इंक (अंशु डोभाल) के वे सबूत हैं जो अनुराग की छवि पर सवालिया निशान खड़े करते हैं.

यह भी पढ़ें...

अनुराग का पक्ष: जाति, दहेज और बेदखली के आरोप

अनुराग ने अपने 'आखिरी ब्लॉग' में दावा किया कि 2024 में रतिका चौहान के साथ उनकी शादी उनके पिता जगदंबा प्रसाद डोभाल को पसंद नहीं थी. उन्होंने आरोप लगाया कि रतिका की जाति को लेकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और शादी के बाद उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया. अनुराग का कहना है कि उनकी सारी प्रॉपर्टी और करीब 8 करोड़ रुपये उनके भाई और परिवार ने हड़प लिए हैं.

भाई कलम इंक का पलटवार: 'घरेलू हिंसा और धोखेबाजी'

अनुराग के भाई कलम इंक ने एक 32 मिनट के वॉइस नोट और चैट्स के जरिए इन आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने दावा किया कि अनुराग अपनी पत्नी रतिका के साथ मारपीट (घरेलू हिंसा) करते थे जिसके चलते उन्हें घर से निकाला गया. कलम इंक ने अनुराग पर शादी के दौरान भी दूसरी लड़कियों से संबंध रखने और सभ्या राइडर (एक्स-गर्लफ्रेंड) के साथ बुरा व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने यहाँ तक कहा कि यह सब कुछ सिर्फ 'व्यूज के लिए किया गया ड्रामा है.

बिग बॉस और विवादों का पुराना नाता

अनुराग डोभाल का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है. बिग बॉस के सीजन में उन्होंने सलमान खान पर पक्षपात के आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि शो छोड़ने पर उन पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का दबाव बनाया गया. उस समय उनके भाई उनके साथ थे, लेकिन आज वही भाई उनके सबसे बड़े विरोधी बनकर सामने खड़े हैं.

अस्पताल में भर्ती और पत्नी का संदेश

फिलहाल अनुराग डोभाल का इलाज मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है. उनकी पत्नी रतिका चौहान जिन पर अनुराग ने छोड़ने का आरोप लगाया था वे अस्पताल में उनके साथ हैं. रतिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सिर्फ अनुराग की सलामती के लिए दुआ करें.