UP News: गाज़ियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में तीन बच्चियों की मौत से जुड़ा मामला लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. बच्चियों के पिता चेतन को लेकर हर रोज नई-नई बातें पता चल रही हैं. पिता चेतन कुमार ने बताया था कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई रुकी थी, लेकिन जांच में यह साफ हुआ कि उनकी आर्थिक हालत अच्छी थी. वह फ्लैट का किराया भी समय से दे रहे थे. किराया और फ्लैट मेंटेनेंस मिलाकर वह 30 से 35 हजार रुपए महीना खर्च कर रहे थे. पुलिस की जांच में कोरियन टास्क बेस्ड गेम की लत का भी कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT









