Team India historic win:भारतीय क्रिकेट की जीत का मतलब सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं बल्कि पूरे देश का एक सुर में जश्न मनाना है. कल अहमदाबाद के मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों ने जब छक्कों की बरसात की तो सोशल मीडिया पर दिल्ली, अहमदाबाद और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच हुई मजेदार बातचीत वायरल हो गई. इस जीत ने साबित कर दिया कि भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं बल्कि एक ऐसा जुनून है जो पूरे देश को जोड़ देता है.
ADVERTISEMENT
पुलिस का अनोखा ट्विटर वॉर
मैच के दौरान जब गेंदें स्टैंड्स में जा रही थीं तो दिल्ली पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा 'डियर अहमदाबाद पुलिस, अगर कीवी (न्यूजीलैंड) बल्लेबाजों की तरफ से 'बॉल डिसअपीयरेंस' (गेंद गायब होने) की शिकायत मिले तो परेशान मत होना. हमारे बल्लेबाज उन्हें स्टैंड्स में भेज रहे हैं.' अहमदाबाद पुलिस भी पीछे नहीं रही और जवाब दिया 'थैंक यू, मामला हायर ऑफिशियल्स तक पहुंचा दिया गया है. जांच चल रही है कि गेंदे आखिर जा कहां रही हैं.'
यूपी पुलिस का ट्रंप कार्ड
इस बातचीत में असली ट्विस्ट तब आया जब उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी 'केस रिपोर्ट' जारी की. उन्होंने लिखा 'नई कंप्लेंट ये है कि पूरी बैटिंग लाइन-अप ही गायब हो गई है! हमारी असेसमेंट कहती है कि यह कोई लॉ एंड ऑर्डर का मामला नहीं, यह जसप्रीत बुमराह का खौफ है.'
जसप्रीत बुमराह और इतिहास का नया अध्याय
मैदान पर जसप्रीत बुमराह और भारतीय गेंदबाजों ने जो कहर बरपाया उसका जवाब न्यूजीलैंड के पास नहीं था. टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए बैक-टू-बैक चैंपियन बनने और तीन बार ट्रॉफी उठाने का गौरव हासिल किया.हर ओवर के साथ बढ़ता दबाव और गिरते विकेटों ने यह साबित कर दिया कि भारत का बॉलिंग अटैक दुनिया में सबसे घातक है.
ADVERTISEMENT









