UP News: 27 फरवरी को गाजियाबाद के एक ऑफिस में एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला किया गया था. उनका गला रेतने की कोशिश की गई थी. गले और पेट पर कई हमले किए गए थे. बता दें कि सलीम की हालत गंभीर हुई और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है. भारी सुरक्षा के बीच उनका इलाज चल रहा है. इस घटना में शामिल 2 आरोपी सगे भाई हैं. दोनों ही उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले हैं. बता दें कि दोनों के ऊपर ही यूपी पुलिस ने 1-1 लाख का इनाम रखा हुआ था. अब ये दोनों ही एनकाउंटर में ढेर हो गए हैं.
ADVERTISEMENT
इसी बीच सलीम वास्तिक का समर्थन भी बढ़ता जा रहा है. लोग उनके समर्थन में आ गए हैं. उनपर हुए जानलेवा हमले के बाद से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. लोग सोशल मीडिया पर उनका चैनल भी खोज रहे हैं. बता दें कि इसका फायदा सलीम वास्तिक के यूट्यूब पेज को भी मिल रहा है.
सब्सक्राइबर्स में तेजी
बता दें कि हमले के बाद से उनके सब्सक्राइबर्स बढ़कर 28,000 से 34 हजार के करीब पहुंच चुके हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके सही होने की कामना कर रहे हैं. आपको ये भी बता दें कि उनपर हमले के दोनों आरोपियों का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. दोनों एनकाउंटर में ढेर हुए हैं. पूरा मामला ऊपर वीडियो में देखिए.
ADVERTISEMENT









