Raja Bhaiya: मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में राजा भैया का वायरल वीडियो चर्चा में है जिसमें वे गर्भ गृह में शस्त्र पूजा करते दिखे. मंदिर परिसर में हथियार ले जाना प्रतिबंधित है. इस घटना ने कानून और नियमों की समानता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.दरअसल, राजा भैया हाल ही में समर्थकों के साथ एमपी में सतना जिले के मैहर शहर में मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मंदिर के सबसे संवेदनशील हिस्से यानी गर्भ गृह में बैठकर अपने हथियारों की विधि-विधान से पूजा की. चौंकाने वाली बात यह है कि वायरल वीडियो में मंदिर के पुजारी खुद उन्हें यह पूजा संपन्न कराते नजर आ रहे हैं.
ADVERTISEMENT
सोशल मीडिया पर लोग इस पर गहरा गुस्सा जता रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या नियम सभी के लिए बराबर हैं. मंदिर समिति और प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध बनी हुई है क्योंकि कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, इस वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था, नियम और कानून के अनुपालन पर बड़ी बहस शुरू हो गई है.
ये भी पढ़ें: मेहदावल में 'ब्राह्मण vs ब्राह्मण' की जंग, क्या 5000 वोटों की टीस मिटा पाएगी समाजवादी पार्टी?
ADVERTISEMENT









