Umesh Pal Hatyakand: महीनों बाद उमेश पाल हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा..

यूपी तक

• 09:07 AM • 30 Jul 2023

Umesh Pal Hatyakand: महीनों बाद उमेश पाल हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा..

Google CTA

यह भी देखें...

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड ने पूरे उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख दिया था जब 24 फरवरी को उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में लगे दो सिपाहियों की सरेआम दिनदहाड़े गोली और बम दागकर हत्या कर दी गई थी. 5 महीने बाद इस हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा हुआ है. उमेश पाल हत्याकांड को 5 महीने से ज्यादा हो गया लेकिन अभी तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं. एक तरफ जहां इस हत्याकांड के 5 लाख की इनामी आरोपी साबिर, बमबाज गुड्डू मुस्लिम अभी भी फरार हैं. वहीं, अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक की बहन आयशा नूरी भी लगातार फरार हैं. वहीं पुलिस की कार्रवाई भी लगातार जारी है. उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को अब गिरफ्तार कर लिया गया है.