UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक कड़ाके की ठंड और बारिश के बाद अब मौसम में धीरे धीरे बदलाव दिखाई दे रहा है. अब दिन के तापमान में सुधार हो रहा है और सुबह में हल्की धूप भी निकल रही है जिससे जनता को राहत मिल रही है. हालांकि कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा बना हुआ है जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग ने 24 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है और लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है. यह अलर्ट सुबह 9 बजे तक प्रभावी रहेगा. दिन में पछुआ हवाओं के कारण कोहरा पतला होगा और मौसम साफ रहेगा. सुबह और शाम की ठंड अब भी बनी रह सकती है. लेकिन कुल मिलाकर अब मौसम राहत की ओर बढ़ रहा है.
मौसम विभाग के मुताबिक आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, अम्बेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर जैसे जिलों में कोहरा बनने की संभावना बनी हुई है.इसलिए इन जिलों में रहने वालों को सूरज उगने तक सुरक्षित तरीके से यात्रा करने की सलाह दी जाती है.
ये भी पढ़ें: यूपी की लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का बढ़ाया गया बजट, मेधावी छात्राएं ऐसे उठाएं इसका फायदा
ADVERTISEMENT









