UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 18-19 फरवरी को ऐसा रहेगा मौसम

यूपी तक

• 10:52 AM • 18 Feb 2026

Weather change alert in Uttar Pradesh: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 18 और 19 फरवरी को आगरा, झांसी और बुंदेलखंड समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट. जानिए आपके जिले में धूप खिलेगी या बरसेंगे बादल.

Google CTA

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है. 18 और 19 फरवरी को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. 

यह भी देखें...

किन जिलों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है: 

  • आगरा, मथुरा, झांसी, ललितपुर, जालौन
  • हमीरपुर, महोबा, बांदा, इटावा, औरैया
  • फिरोजाबाद और हाथरस

तापमान में बदलाव

बारिश और बादलों की आवाजाही के बावजूद न्यूनतम तापमान पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. अगले 2-3 दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस होगी और रातें कम ठंडी रहेंगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, एनसीआर और बुंदेलखंड के इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे धूप का असर कम रहेगा.