यूपी में फरवरी में ही मई-जून जैसी गर्मी! जानिए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

UP Weather Update Today: यूपी में फरवरी में ही मई-जून जैसी गर्मी! झांसी से लेकर वाराणसी तक पारा 30 डिग्री के पार. जानिए मौसम विभाग ने 16 फरवरी के लिए क्या जारी किया है पूर्वानुमान.

यूपी तक

• 12:34 PM • 16 Feb 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश में फरवरी का महीना अभी आधा ही बीता है, लेकिन मौसम ने मई-जून जैसे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ है और दिन के समय धूप काफी तेज महसूस हो रही है. सुबह की हल्की ठंड अब दोपहर की चुभती धूप में बदल गई है. अधिकतम तापमान 28 से 30° सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 15° सेल्सियस के आसपास रहेगा. 

यह भी पढ़ें...

सबसे गर्म शहर: झांसी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा और वाराणसी जैसे शहरों में अन्य जिलों की तुलना में गर्मी का असर अधिक रहने वाला है. 

पूरे उत्तर प्रदेश के लिए 'ग्रीन अलर्ट' जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि मौसम से जुड़ी कोई गंभीर चेतावनी नहीं है. सर्दी की वापसी के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं, जिससे यह साफ है कि इस साल गर्मी ने जल्दी दस्तक दे दी है. फरवरी का यह बदला हुआ मिजाज इस बात का संकेत है कि आने वाले मार्च के महीने में गर्मी और भी तेजी से बढ़ सकती है.