हिजाब विवाद: योगी बोले- शरीयत के अनुरूप चलाने का कोई भी गलत प्रयास देश के हित में नहीं है

कर्नाटक से शुरू हुए हिजाब विवाद की चर्चाएं अब जोरों पर हैं. इस मुद्दे को लेकर तमाम सियासी दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई…

कुमार अभिषेक

• 07:58 AM • 12 Feb 2022

follow google news

कर्नाटक से शुरू हुए हिजाब विवाद की चर्चाएं अब जोरों पर हैं. इस मुद्दे को लेकर तमाम सियासी दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बरेली में रोड शो के दौरान यूपी तक से खास बातचीत में हिजाब विवाद को लेकर सीएम योगी ने कहा, “हमें देश के संविधान के अनुसार व्यवस्था का संचालन करना चाहिए.”

यह भी पढ़ें...

हिजाब विवाद पर सीएम योगी ने कहा है,

“देश की व्यवस्था संविधान से चलेगी. भारत का संविधान हर एक व्यक्ति को उसके मौलिक अधिकार के साथ-साथ उसके मौलिक कर्तव्यों का भी अहसास कराता है. मुझे लगता है कि हमें हमें देश के संविधान के अनुसार व्यवस्था का संचालन करना चाहिए, शरीयत के अनुरूप चलाने का कोई भी गलत प्रयास न समुदाय के हित में है, न देश के.”

सीएम योगी आदित्यनाथ

क्या है कर्नाटक का हिजाब विवाद?

कर्नाटक में यह विवाद तब शुरू हुआ, जब उडुपी में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण क्लास रूम में बैठने से रोका गया. हिजाब को लेकर कर्नाटक के कई प्रदर्शनों में टकराव की भी नौबत आ गई. फिलहाल यह मामला कर्नाटक हाई कोर्ट के सामने विचाराधीन है.

(सीएम योगी ने बातचीत में और क्या-क्या कहा, ये जानने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें)

अलीगढ़: SP नेता रुबीना बोलीं, ‘हिजाब-आंचल पर हाथ डालने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे’