मूड क्या है: वाराणसी के लोगों से जानें इस बार चुनावी मुद्दा क्या, UP में किसकी सरकार?

यूपी तक

• 01:17 PM • 14 Dec 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तपिश बढ़ती जा रही है. इस बीच, यूपी तक की टीम जनता का…

Google CTA

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तपिश बढ़ती जा रही है. इस बीच, यूपी तक की टीम जनता का ‘मूड क्या है?’ जानने के लिए निकली है. इसी क्रम में हम वाराणसी के गंगा घाट पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की.

यह भी देखें...

इस बार यूपी में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? इस सवाल के जवाब में अंजली नाम की महिला का कहना है कि उन्हें लगता है कि समाजवादी पार्टी (एसपी) की सरकार बनने वाली है.

वो आगे कहती हैं, “भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार में काफी महंगाई बढ़ गई है. शिक्षा से लेकर राशन तक, हर चीज महंगी हो गई है. ऐसे में आम जनता के लिए गुजारा कर पाना बहुत मुश्किल हो गया है.”

बातचीत के दौरान शैलेंद्र मिश्रा नाम के शख्स ने कहा कि इस बार यूपी में बीजेपी और एसपी के बीच टक्कर की लड़ाई है. उन्होंने बताया कि इस बार के चुनाव में महंगाई और कानून व्यवस्था मुद्दे रहेंगे.

वहीं, योगी आदित्यनाथ सरकार के कामकाज पर पूछे गए सवाल के जवाब में संजय अग्रवाल नामक व्यक्ति ने कहा, “योगी जी के नेतृत्व में काफी विकास कार्य हो रहा है. बीजेपी इस समय लीड कर रही है. बड़े बहुमत के साथ बीजेपी प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी.”

इस पूरे बातचीत में लोगों ने अन्य मुद्दों पर भी अपनी-अपनी राय रखी, जिसे आप ऊपर दिए गए वीडियो पर क्लिक कर देख सकते हैं.

मूड क्या है: लखनऊ मेट्रो के यात्री योगी सरकार के कामकाज पर क्या बोले?