UP Tak की गंगा यात्रा: बदायूं के लोग मुद्दे या उम्मीदवारों की जाति देखकर चुनेंगे विधायक?

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में हर दिन प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है. जनता को साधने…

सुषमा पांडेय

• 04:51 AM • 08 Dec 2021

follow google news

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में हर दिन प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है. जनता को साधने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा हर संभव कोशिश हो रही है. इस बीच, यूपी तक की टीम वोटर्स का चुनावी मूड जानने के लिए ‘गंगा यात्रा’ पर निकली है. इसी क्रम में हम बदायूं पहुंचे और वहां के लोगों से योगी सरकार के कामकाज के बारे में उनकी राय जानी.

यह भी पढ़ें...

इस दौरान लोगों से हमें मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. कई लोग योगी सरकार के कामकाज से संतुष्ट नजर आए तो हमें कई लोग ऐसे भी मिले, जो सरकार के कामकाज से नाखुश हैं.

साथ ही हमने लोगों से पूछा कि क्या वे इस बार के विधानसभा चुनाव में चुनावी मुद्दों पर वोट देंगे या उम्मीदवारों का जात-पात देखकर. इस सवाल के जवाब में लोगों ने अपनी-अपनी अलग राय रखी, जिसे आप ऊपर दिए गए वीडियो पर क्लिक कर देख सकते हैं.

आप भी जुड़िए यूपी तक की ‘गंगा यात्रा’ से

अगर आप भी यूपी तक की ‘गंगा यात्रा’ से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा. जिसका लिंक यहां पर क्लिक करने पर खुल जाएगा. इस फॉर्म में आपको अपनी कुछ जानकारियां देनी होगी. जैसे नाम, मोबाइल नंबर, जिला और आप किस मुद्दे पर बात करना चाहते हैं. इसके बाद आप भी यूपी तक की इस ‘गंगा यात्रा’ से जुड़ सकते हैं.

UP Tak की गंगा यात्रा: महंगाई के मुद्दे पर सरकार से क्यों नाराज हैं फर्रुखाबाद के लोग?