क्या प्रियंका गांधी होंगी यूपी चुनाव 2022 में सीएम का चेहरा? कांग्रेस नेता ने दिया जवाब

यूपी तक

• 05:02 PM • 18 Sep 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 18 सितंबर को प्रयागराज में आयोजित ‘यूपी तक बैठक’ में कांग्रेस के पूर्व सांसद…

Google CTA

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 18 सितंबर को प्रयागराज में आयोजित ‘यूपी तक बैठक’ में कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी शामिल हुए.

यह भी देखें...

जब प्रमोद तिवारी से पूछा गया कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सीएम पद का चेहरा होंगी. इसके जवाब में उन्होंने कहा, “कांग्रेस में सीएम चेहरा घोषित करने की परंपरा नहीं है. हम नेता के नाम पर वोट मांगते हैं. पहले राजीव, इंदिरा गांधी के नाम पर मांगा. आज प्रियंका गांधी के नाम पर मांग रहे हैं. सीएम विधायक मंडल तय करेगा.”

ऊपर दिए गए वीडियो को क्लिक करके आप प्रमोद तिवारी का पूरा इंटरव्यू देख सकते हैं.