यूपी में 9.12 लाख करोड़ का सबसे बड़ा बजट, गोरखपुर को क्या मिला! जनता की राय जानिए

UP Budget 2026: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया यूपी का ₹9.12 लाख करोड़ का बजट. गोरखपुर को मिला स्मार्ट सिटी का दर्जा, किसानों और मेडिकल सेक्टर पर जोर. बेरोजगारी पर युवाओं ने क्या कहा? देखें ग्राउंड

यूपी तक

• 10:28 AM • 12 Feb 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश में दसवां बजट पेश किया गया है, जिसे अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया गया है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कुल 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया. इस बार के बजट में गोरखपुर को स्मार्ट सिटी घोषित किया गया है और मेट्रो की बात भी की गई है. हालांकि, बजट को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही.

यह भी पढ़ें...

कुछ युवाओं ने इसे निराशाजनक बताया क्योंकि बेरोजगारी अभी भी चिंता का विषय है. गोरखपुर में विकास काम हो रहे हैं जैसे फ्लाईओवर निर्माण, लेकिन मेट्रो निर्माण अभी धरातल पर नहीं है. किसानों के लिए गन्ना मूल्य बढ़ाया गया है और मेडिकल कॉलेज बढ़ाए गए हैं. विरोधी पार्टियां इसे विदाई बजट कह रही हैं. कुल मिलाकर यह बजट विकास और किसानों पर फोकस करता है पर कुछ लोगों को उम्मीद से कम लगा है. 

ऊपर दिए गए वीडियो में सुनिए गोरखपुर के लोगों की राय.