Monalisa Marriage News: कभी महा कुंभ मेले से वायरल होकर रातों-रात सुर्खियों में आईं मोनालिसा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी का बड़ा फैसला है. बता दें कि परिवार के कड़े विरोध और विवादों के बीच मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. बताया जा रहा है कि इस रिश्ते को लेकर उनके घर में काफी तनाव था लेकिन मोनालिसा ने सभी अटकलों को पीछे छोड़ते हुए सात फेरे ले लिए हैं. उनकी शादी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस शादी को लेकर बहस भी तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT
सिविल मैरिज के बाद मंदिर में भी लिए सात फेरे
मिली जानकारी के अनुसार, मोनालिसा और फरमान खान ने पहले सिविल मैरिज की और इसके बाद हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार भी शादी की. बताया जा रहा है कि दोनों ने अरुल्मिगु नूर नैनार मंदिर में पारंपरिक तरीके से सात फेरे लिए. शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेते हुए भी दिखाई दिया. शादी के बाद दोनों ने मीडिया से बातचीत भी की और इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते, भविष्य की योजनाओं और निजी जीवन से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. बातचीत के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों में से किसने पहले एक-दूसरे को प्रपोज किया था.
परिवार के विरोध के बीच लिया बड़ा फैसला
बताया जा रहा है कि अलग-अलग धर्म से होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते के खिलाफ थे. मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर इस शादी को लेकर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकिया भी दी जा रही थीं. इसी कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा ने फिलहाल केरला को अपना ठिकाना चुना है और उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रोटेक्शन की मांग भी की है.
डायरेक्टर ने जताई नाराजगी
मोनालिसा को उनकी पहली फिल्म द मणिपुर डायरी में मौका देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी इस शादी को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने मोनालिसा के इस फैसले की आलोचना करते हुए इसे लव जिहाद करार दिया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का वीडियो
मोनालिसा और फरमान खान की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मोनालिसा दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं, जबकि फरमान खान उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. परिवार के विरोध, अलग-अलग धर्म और सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच यह शादी अब चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले में आगे क्या नया मोड़ आता है.
यह भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 पदों पर निकली भर्ती, अप्लाई करने के लिए करना होगा ये काम
ADVERTISEMENT









