Rani Laxmibai Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026-27 के बजट में छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का बजट बढ़ाया है. इस योजना के तहत मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी. इसके लिए 400 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान किया गया है.
ADVERTISEMENT
लाभ पाने के लिए छात्राओं का विश्वविद्यालय या कॉलेज में नामांकित होना और उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है. स्कूटी वितरण मेरिट आधार पर होगा. साथ ही, सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत करीब 40 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण की घोषणा की है.
किसे मिलेगा लाभ?
यह योजना मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की उन मेधावी छात्राओं के लिए है, जिन्होंने Graduation या Post-Graduation स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही लड़कियों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रा का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है और वह किसी सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में नामांकित होनी चाहिए.
ADVERTISEMENT









