बुर्के में कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक ने क्यों निकाल ली तलवार? इनकी चेतावनी सुनिए

Tamanna Malik Kanwar Yatra: संभल की तमन्ना मलिक ने बुर्का पहनकर कांवड़ लाकर सबको चौंका दिया. विरोध करने वालों को उन्होंने तलवार दिखाकर क्या चेतावनी दी? देखिए उनके पति अमन त्यागी का 2027 को लेकर बड़ा संकल्प.

यूपी तक

• 03:19 PM • 17 Feb 2026

follow google news

संभल की तमन्ना मलिक इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं. उन्होंने बुर्का पहनकर हरिद्वार से संभल तक लगभग 200 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पूरी की और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. सोशल मीडिया पर उनके पहनावे को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है. आपको बता दें कि तमन्ना मलिक ने बुर्का पहनकर हरिद्वार से कांवड़ उठाई और संभल के सेमनाथ तीर्थ पहुंचकर शिवलिंग पर दूध और दही से जलाभिषेक किया. इस यात्रा के दौरान उनके पति अमन त्यागी भी उनके साथ थे. दोनों ने साथ मिलकर भगवान भोलेनाथ की आरती की. 

यह भी पढ़ें...

बुर्के में कांवड़ लाने पर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना और धमकियों से तमन्ना काफी नाराज दिखीं. तीर्थ के महंत ने उन्हें आत्मरक्षा के लिए एक तलवार भेंट की. तमन्ना ने ऑन कैमरा तलवार निकालकर उन लोगों को चेतावनी दी जो उन पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बुर्का किसी के बाप की जागीर नहीं है, मैंने अपनी मर्जी से पहना है. अगर किसी ने परेशान किया तो इस तलवार का इस्तेमाल करूंगी.

तमन्ना ने 3-4 साल पहले अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया था और हिंदू धर्म अपना लिया था. उनके पति अमन त्यागी ने घोषणा की कि वे साल 2027 में दोबारा कांवड़ लाएंगे. इस बार उनकी मन्नत यह होगी कि उत्तर प्रदेश में दोबारा योगी आदित्यनाथ की सरकार बने. तमन्ना ने बताया कि हरिद्वार से निकलते समय शुरुआत में कुछ परेशानी हुई, लेकिन बाद में उन्हें बजरंग दल, अन्य हिंदू संगठनों और पुलिस का भरपूर सहयोग मिला.