मिर्जापुर: शादी के एक साल बाद कपल की रहस्यमयी मौत, चिता जलने वाली इनकी चाहत ने सबको रुला दिया!

Couple Found Dead in Mirzapur: मिर्जापुर में शादी के 1 साल बाद पति-पत्नी ने कमरे में दी जान. कमरे से मिले सुसाइड नोट में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार करने की गुजारिश की. देखिए यूपी Tak की पूरी रिपोर्ट.

यूपी तक

• 12:41 PM • 17 Feb 2026

follow google news

मिर्जापुर के चील थाना इलाके के श्रीपट्टी गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां शादी के महज एक साल बाद ही एक नवविवाहित दंपत्ति ने अपने कमरे में कथित तौर पर जान दे दी. मृतक की पहचान रोहित विश्वकर्मा और उनकी पत्नी सरस्वती विश्वकर्मा के रूप में हुई है. उनकी शादी को अभी केवल एक साल ही हुआ था. सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर दोनों को मृत अवस्था में पाया. 

यह भी पढ़ें...

फॉरेंसिक टीम और पुलिस की जांच के दौरान कमरे से एक कागज बरामद हुआ है, जिसमें दोनों ने अपनी मर्जी से यह कदम उठाने की बात लिखी है. इस नोट में दंपत्ति ने अपने परिवार से अनुरोध किया है कि उनका अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया जाए. पत्नी ने अपने माता-पिता से विशेष रूप से यह गुजारिश की है कि वे उसके ससुराल वालों को इस मामले में परेशान न करें.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में यह मामला आपसी सहमति से जान देने का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, लड़की के पिता को भी सूचित कर दिया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है. शादी के कुछ ही समय बाद ऐसा कदम क्यों उठाया गया, यह अभी भी एक अनसुलझा सवाल बना हुआ है.