आज क्या है वायरल: टैपिंग वाले घर में हैं... अखिलेश यादव को ये नसीहत देकर फंस गए AIMIM के शौकत अली

Shaukat Ali AIMIM UP: एआईएमआईएम अध्यक्ष शौकत अली ने अखिलेश यादव को क्यों दी फोन टैपिंग से बचने की सलाह? नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सपा में एंट्री पर मचा बवाल. जानिए क्या है 2017 का वो पुराना किस्सा.

एआईएमआईएम (AIMIM) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली इन दिनों सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी (सपा) समर्थकों के निशाने पर हैं. इसका मुख्य कारण उनकी वह बात है जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव को एक नए नेता की एंट्री को लेकर आगाह किया है. शौकत अली ने एक्स (ट्विटर) पर अखिलेश और शिवपाल यादव को टैग करते हुए लिखा कि सतर्क रहिएगा, फोन टैपिंग करने वाले अब आपके घर में हैं. घर का भेदी लंका ढाए.

यह भी पढ़ें...

उनका इशारा हाल ही में सपा में शामिल हुए बसपा के पूर्व दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की ओर था. सिद्दीकी ने 15 फरवरी को ही समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है. शौकत अली ने यह टिप्पणी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के 2017 के उस चर्चित मामले को लेकर की, जब उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती की एक फोन रिकॉर्डिंग सार्वजनिक कर दी थी. उस समय सिद्दीकी ने मायावती पर पैसे मांगने के आरोप लगाए थे, जबकि मायावती ने उन्हें 'ब्लैकमेलर' और 'फोन टैपिंग ब्लैकमेलर' करार देते हुए पार्टी से निकाल दिया था.

शौकत अली की इस पोस्ट पर सपा समर्थकों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया. समर्थकों ने 2022 के विधानसभा चुनाव के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि जहूराबाद सीट पर शौकत अली को जितने वोट (करीब 1,525) मिले थे, उससे 10 गुना ज्यादा तो सिद्दीकी के साथ आए समर्थक थे.