पाल वोटर्स पर अखिलेश यादव की नजर! राजकुमार पाल के जरिए यूं सपा चीफ ने साधे कई अहम सियासी समीकरण

UP News: पूर्वांचल की राजनीति में इस समय पाल वोटर्स चर्चाओं में हैं. दरअसल पाल समाज से आने वाले राजकुमार पाल सपा में शामिल हो गए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि यहां सपा मजबूत हो गई है. जानिए कौन हैं ये और क्या है सपा की रणनीति?

यूपी तक

• 07:31 PM • 16 Feb 2026

follow google news

UP News: जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, नेताओं का पार्टी में शामिल होना, पार्टी बदलना शुरू हो गया है. सियासी दल समीकरणों को साध रहे हैं. जातीय समीकरणों के हिसाब से भी रणनीति बनाई जा रही है. ताजा मामला राजकुमार पाल से जुड़ा हुआ है. दरअसल सपा मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नजर पाल वोटर्स पर है. इसी बीच प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक राजकुमार पाल समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें...

पूर्व विधायक राजकुमार पाल के आने से सपा की स्थिति मजबूत हो सकती है. माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपनी सियासी चाल चली है और कई नेता पार्टी में शामिल हुए हैं. 

पाल वोटर्स पर अखिलेश यादव की नजर

पाल, धनगर और बघेल समाज के वोटों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अखिलेश यादव ने श्यामलाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. देवी अहिल्याबाई के मुद्दे को भी उन्होंने लोकसभा में उठाया है. इस वीडियो में पूर्वांचल के चुनावी मौसम में पाल वोटों की अहमियत और सपा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई है.