Sultanpur Toll Plaza News: सुल्तानपुर के बेलारा टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर विवाद के बाद टोल कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग टोल कर्मी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं. जानकारी के अनुसार यह घटना 10 अगस्त की है. प्रधान सुरेश यादव अपने 3-4 साथियों के साथ बेलारा टोल प्लाजा पहुंचे थे.
आरोप है कि उन्होंने बिना टोल दिए बैरियर पार करने की कोशिश की. टोल कर्मी अतुल विश्वकर्मा ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद यह विवाद शुरू हो गया. बताया गया कि देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. आरोप है कि प्रधान सुरेश यादव और उनके साथियों ने टोल कर्मी अतुल विश्वकर्मा को उनके कमरे में घुसकर पीटा. इस दौरान टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वे उन्हें रोक नहीं सके.
ADVERTISEMENT
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया. घटना को लेकर टोल प्लाजा की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई. तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं. पुलिस की ओर से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है.
ADVERTISEMENT










