उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए योगी सरकार ने डिजिटल इंडिया की तर्ज पर एक बड़ा कदम उठाया है. अब पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने और लंबी लाइनों में खड़े होने का जमाना गया. क्योंकि यूपी पुलिस का 'UP Cops'ऐप और ई-गवर्नेंस पोर्टल पुलिस सेवाओं को सीधे आम जनता के स्मार्टफोन तक ले आया है. योगी सरकार का यह डिजिटल विजन प्रदेश के नागरिकों को सशक्त बनाने के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में पारदर्शिता,सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है.
ADVERTISEMENT
'UP Cops' ऐप और पोर्टल की खासियतें
ई-गवर्नेंस के इस दौर में यूपी पुलिस का यह आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म आम जनता को कई जरूरी सुविधाएं घर बैठे मुहैया करा रहा है.
1.FIR की कॉपी डाउनलोड करना: अब दर्ज कराई गई एफआईआर की कॉपी के लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. यूजर सीधे पोर्टल या ऐप से अपनी FIR डाउनलोड कर सकते हैं.
2.ऑनलाइन शिकायत और स्टेटस ट्रैकिंग: आप घर बैठे किसी भी अपराध या समस्या की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं और उसका लाइव स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.
3.कैरेक्टर सर्टिफिकेट (चरित्र प्रमाण पत्र): नौकरी, पासपोर्ट या अन्य सरकारी कार्यों के लिए कैरेक्टर सर्टिफिकेट का आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन संभव है.
4.लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट (खोई हुई वस्तु की सूचना): यदि आपका फोन, वॉलेट, या कोई जरूरी दस्तावेज खो गया है तो आप बिना समय गंवाए ऐप के जरिए लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट फाइल कर सकते हैं.
कैसे इस्तेमाल करें UP Cops ऐप?
इस ऐप और पोर्टल को एक्सेस करना बेहद आसान और सुरक्षित है. कोई भी नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकता है.
डाउनलोड या विजिट करें: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store / Apple App Store से 'UP Cops' ऐप डाउनलोड करें या यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
रजिस्ट्रेशन: अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और आपके फोन पर आए ओटीपी (OTP) से वेरिफिकेशन पूरा करें.
सेवा का चयन: होम स्क्रीन/मेन्यू में जाकर अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुनें (जैसे- FIR, शिकायत, कैरेक्टर सर्टिफिकेट आदि).
जानकारी भरें और सबमिट करें: मांगी गई अपनी व्यक्तिगत और घटना से जुड़ी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
ट्रैकिंग नंबर प्राप्त करें: रिक्वेस्ट सबमिट होते ही आपको एक यूनीक ट्रैकिंग नंबर मिल जाएगा जिसके जरिए आप अपनी फाइल की स्थिति देख सकते हैं.
ADVERTISEMENT










