मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में मारा गया अमजद! इस एनकाउंटर की गूंज पूर्वांचल और बिहार तक क्यों?

Muzaffarnagar Encounter News: मुजफ्फरनगर में थर्रा उठी गोलियां! 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद एनकाउंटर में ढेर. पुलिस पर कारबाइन से की थी फायरिंग. देखिए इस खौफनाक मुठभेड़ की पूरी रिपोर्ट.

यूपी तक

• 12:26 PM • 12 Feb 2026

follow google news

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में 50,000 का इनामी बदमाश अमजद मारा गया है. इस एनकाउंटर की गूंज पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल और बिहार तक सुनाई दे रही है. 

यह भी पढ़ें...

कैसे हुआ एनकाउंटर?

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमजद बुढ़ाना के विज्ञान रोड के जंगल में छिपा है. एसपी आरए के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों (बुढ़ाना, शाहपुर और तितावी) ने जंगल की घेराबंदी की. बदमाशों की ओर से पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए. इस क्रॉस फायरिंग में सब-इंस्पेक्टर संदीप (कंधे में गोली) और सिपाही अशफाक घायल हो गए. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमजद को गोलियां लगीं.घायल अमजद और पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमजद को मृत घोषित कर दिया. 

अमजद का खौफनाक क्राइम रिकॉर्ड

अमजद पर लूट और हत्या जैसे करीब 40 गंभीर मुकदमे दर्ज थे. इनमें से 17-18 मामले केवल लूट के थे. उसका नेटवर्क यूपी (मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद) के अलावा बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड (हरिद्वार) तक फैला हुआ था. एनकाउंटर के बाद अमजद के पास से जो चीजें मिलीं, उन्होंने पुलिस को भी हैरान कर दिया:

  • 9mm की कारबाइन (एक घातक ऑटोमैटिक हथियार) 
  • पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस
  • स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, लूटा हुआ मोबाइल और ज्वेलरी

इस एनकाउंटर ने एक बार फिर इलाके में पुलिस की मुस्तैदी को साबित किया है और बड़े अपराधियों के बीच खौफ पैदा कर दिया है.