मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के विकास, अर्थव्यवस्था और सफलता के मंत्र पर विस्तार से बात की. सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को संदेश दिया कि जीवन में सफलता का एकमात्र मंत्र मेहनत है. जो मेहनत करेगा, वही सफल होगा और उसी पर मां सरस्वती की कृपा होगी. उन्होंने बताया कि 1947 के बाद से जो काम नहीं हो पाए थे, वे पीएम मोदी के आने के बाद हुए. प्रदेश में 60 लाख गरीबों को आवास दिए गए और हर घर में शौचालय बनवाकर गांवों को गंदगी और बीमारियों से मुक्त किया गया. पहले बिजली केवल कुछ चुनिंदा जिलों को मिलती थी, लेकिन अब यूपी के सभी 75 जनपदों को समान रूप से बिजली मिल रही है. साथ ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की जा रही है.
ADVERTISEMENT
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पैसा पहले भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, अब वह पैसा विकास, नौजवानों के रोजगार, धर्मस्थलों के पुनरुद्धार और नए कॉरिडोर बनाने में खर्च हो रहा है. उन्होंने गर्व से कहा कि उत्तर प्रदेश अब 'बीमारू' राज्य नहीं रहा, बल्कि देश की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब 'उत्तम प्रदेश' के साथ-साथ 'उत्सव प्रदेश' भी बन चुका है और यहाँ नौकरियों की "बारिश" हो रही है.
ऊपर दी गई वीडियो रिपोर्ट में देखिए सीएम योगी ने क्या क्या कहा.
ADVERTISEMENT









