'राजेश सिंह हूं आंखें निकालकर घुसा दूंगा'... RPF सिपाही अमित यादव पर भड़क उठे ये 'साहब' कौन हैं?

Rajesh Singh Viral Video: मऊ के पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह और आरपीएफ जवान अमित यादव के बीच आंख निकालने की धमकी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. राजेश सिंह ने काला चश्मा पहनकर अपने तेवर दिखाए और कहा कि अगर आंख दिखाई तो आंख निकाल दी जाएगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ है और लोगों में चर्चा का विषय बना है.

यूपी तक

• 12:16 AM • 12 Feb 2026

follow google news

Rajesh Singh Viral Video: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें रेलवे के पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह एक आरपीएफ सिपाही को सरेआम धमकाते और भद्दी गालियां देते नजर आ रहे हैं. कह रहे हैं कि 'आंख निकाल लूंगा' और 'आरपीएफ-गिरी निकाल दूंगा' जैसे संवादों से भरा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान मेल की तरह वायरल है.

यह भी पढ़ें...

'मैं हूं राजेश सिंह... तमीज में रहो'

वायरल वीडियो 7 फरवरी का बताया जा रहा है. इसमें मऊ के पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह काले चश्मे में नजर आ रहे हैं और सामने खड़े आरपीएफ जवान अमित यादव पर बुरी तरह बरस रहे हैं. जानकारी के मुताबिक अमित यादव जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात हैं अपने किसी घरेलू सामान के पार्सल के सिलसिले में मऊ स्टेशन पहुंचे थे. वहां गाड़ी लाने ले जाने या पार्सल के किसी काम को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई. वीडियो में राजेश सिंह कहते दिख रहे हैं 'तमीज से बात करो, आंख दिखाई तो आंख निकाल लूंगा.आरपीएफ कोई खुदा का बाप नहीं है.' उन्होंने सिपाही को अपनी औकात में रहने की हिदायत देते हुए अपना परिचय भी बड़े रौब से दिया. ताज्जुब की बात यह है कि आरपीएफ जवान की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और न ही विभाग ने इस बदजुबानी पर अब तक कोई एक्शन लिया है.