मोनालिसा के मुस्लिम देवर शमद ने अब उसके बारे में ये कैसी बातें बता दीं!

Monalisa Husband Family Anger: मोनालिसा और फरमान खान की शादी से बागपत में रहने वाला उनका परिवार बेहद नाराज है. जानिए फरमान के भाई शमद ने इस शादी और अपने भाई के फैसले पर क्या-क्या खुलासे किए.

यूपी तक

• 11:24 AM • 13 Mar 2026

follow google news

महाकुंभ से सुर्खियों में आईं मोनालिसा और फरमान खान की शादी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब फरमान खान के भाई (मोनालिसा के देवर) शमद ने इस शादी पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. फरमान के भाई शमद ने बताया कि उन्हें इस शादी की जानकारी टीवी और सोशल मीडिया के जरिए मिली. फरमान ने परिवार को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया था.

यह भी पढ़ें...

शमद का कहना है कि वे इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. फरमान ने घर पर सिर्फ इतना बताया था कि वे मोनालिसा के साथ फिल्मों में काम कर रहे हैं, शादी की कोई बात नहीं हुई थी. शादी के बाद से फरमान का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है और परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है.

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

उधर फरमान खान ने बताया है कि उनकी और मोनालिसा की मुलाकात एक फिल्म की कास्टिंग के दौरान हुई थी. शुरुआत में मोनालिसा ने उन्हें प्रपोज किया था, जिसे फरमान ने पहले ठुकरा दिया था. लेकिन बाद में दोनों के बीच प्यार गहरा हुआ और उन्होंने शादी करने का फैसला किया. 

मंदिर में हुई शादी

इस जोड़े ने तिरुवनंतपुरम (केरल) के अरुमननूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की. शादी का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें मोनालिसा दुल्हन के जोड़े में और फरमान सिंदूर लगाते हुए नजर आ रहे हैं.