Sambhal Murder Case: संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के मवाली पट्टी जग्गू गांव में 19 वर्षीय रूपजहां की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. आरोप है कि उसके ही भाई आलम ने गला घोंटकर उसकी जान ले ली. बताया जा रहा है कि रूपजहां का गांव के एक दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहती थी. परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. घटना के दिन घर में अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे तभी भाई-बहन के बीच इस मुद्दे पर विवाद हुआ और गुस्से में आलम ने रूपजहां की हत्या कर दी. बाद में उसने खुद पुलिस को वारदात की सूचना दी.
ADVERTISEMENT
इस घटना ने तथाकथित ‘इज्जत’ के नाम पर होने वाले अपराधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. चौंकाने वाली बात यह रही कि परिवार ने बेटी की मौत पर दुख जताने के बजाय अपने सम्मान की बात को सही ठहराया. रूपजहां के पिता ने भी सार्वजनिक रूप से कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है. यह मामला न केवल अंतर-सामुदायिक रिश्तों को लेकर समाज की संकीर्ण सोच को उजागर करता है, बल्कि बेटियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों पर भी गंभीर बहस छेड़ता है.
यह भी पढ़ें: 1672 PGT पदों पर निकली बंपर भर्ती! लाखों में मिलेगी सैलरी, 9 मार्च तक करें आवेदन
ADVERTISEMENT









