Lucknow Power House Incident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र स्थित सेक्टर-14 पावर हाउस से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. 18 फरवरी की दोपहर करीब 2:10 बजे बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज एक महिला ने पहले फोन पर शिकायत दर्ज कराई. बातचीत के दौरान कनेक्शन नंबर को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. कुछ ही देर में महिला एक युवक के साथ सीधे बिजली उपकेंद्र पहुंच गई और वहां मौजूद कर्मचारियों से तीखी बहस करने लगी. माहौल जल्द ही बेकाबू हो गया और बहस मारपीट में बदल गई.
ADVERTISEMENT
आरोप है कि महिला और उसके साथ आए युवक ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई की, यहां तक कि एक कर्मचारी हरीश यादव का गला दबाने की कोशिश की गई. घटना का वीडियो बनाने पर उनका मोबाइल भी छीन लिया गया. इस झड़प में हरीश यादव, आकाश कनौजिया, अनूप कुमार और रजनीश यादव घायल हो गए. महिला खुद को वकील बताकर कर्मचारियों को धमकी भी देती रही. इसके बाद हालात बिगड़ने पर पुलिस को बुलाया गया. मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, वहीं बिजली कर्मचारियों ने अपील की है कि गुस्से और हिंसा से समस्याओं का समाधान नहीं होता.
गुस्से में महिला ने कंट्रोल रूम में रखे सरकारी कागजात फाड़ दिए और एक कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी. सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. जेई सुनील कुमार वर्मा की शिकायत पर विकासनगर थाने में महिला और उसके साथ आए युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: 25 साल की बहु मुश्करा से जबरदस्ती करने लगा ससुर अब्बास फिर हुआ खौफनाक अंजाम
ADVERTISEMENT









