मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के बक्शी का तालाब तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की.
ADVERTISEMENT
उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं, राहत कार्यों की जानकारी ली और प्रभावितों को जरूरी राहत सामग्री वितरित की. प्रशासनिक अधिकारियों को उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को तेजी से और संवेदनशीलता के साथ चलाने के निर्देश दिए.
जीवन की बुनियादी आवश्यकताओं जैसे भोजन, पीने का पानी, दवाइयां समय पर पहुंचाने पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने प्रभावितों का आकलन कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया, जिससे बाढ़ की कठिनाइयों का सामना कर रही जनता को राहत मिल सके.
सरकार बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी है और राहत बचाव कार्य लगातार जारी रहेगा. प्रभावित परिवारों ने भी प्रशासन से मिली सहायता के लिए धन्यवाद जताया.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी राहत कार्यों में कोई लापरवाही न हो और जरूरतमंदों तक सहायता समय पर पहुंचे. प्रशासन लगातार निगरानी रखे ताकि सभी जरूरतें पूरी हों.
ADVERTISEMENT










