नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे अमेरिका, 1 करोड़ वाली गाड़ी का वीडियो वायरल!

सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर आजाद की अमेरिका यात्रा और उनकी लग्जरी कैडिलक कार की चर्चा तेज है. वहीं, सपा सांसद डिंपल यादव का जनता के साथ एक खास वीडियो वायरल हो रहा है. जानें क्या है इन वायरल दावों की पूरी सच्चाई.

यूपी तक

• 06:08 PM • 20 Apr 2026

follow google news

Chandrashekhar Azad USA Visit Cadillac Car: स्वागत है आपके पसंदीदा शो 'आज क्या है वायरल' में, जहां हम सोशल मीडिया पर मची हलचल की परतें खोलते हैं. आज चर्चा के केंद्र में हैं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और सपा सांसद डिंपल यादव.

यह भी पढ़ें...

चंद्रशेखर आजाद का विदेशी टशन और करोड़ों की कार

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद इन दिनों अमेरिका यात्रा पर हैं और वहां से आए उनके वीडियो ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर का एक लग्जरी कार से उतरने का वीडियो वायरल है. लोगों ने जब AI टूल 'ग्रॉक' (Grok) से इस गाड़ी की हकीकत पूछी, तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए:

  • गाड़ी का मॉडल: कैडिलक (Cadillac) एसयूवी 2025-26 मॉडल.
  • कीमत: इसकी शुरुआती कीमत लगभग $82,000 है, जबकि टॉप मॉडल $1.5 लाख (करीब 1.40 करोड़ रुपये) तक जाता है.

अमेरिका में मिशन 'आंबेडकर'

खबरों के मुताबिक, चंद्रशेखर ने कैलिफोर्निया में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया. उनके आधिकारिक हैंडल पर साझा किए गए आमंत्रण के अनुसार, वे 19 अप्रैल को अमेरिका में एक लाइब्रेरी और एजुकेशन सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान उनकी पत्नी वंदना आजाद भी उनके साथ नजर आईं.

नोट: सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों और वीडियो की यूपी Tak पुष्टि नहीं करता है.

 डिंपल यादव का वायरल वीडियो और उनका सियासी सफर

सोशल मीडिया पर दूसरी बड़ी चर्चा मैनपुरी सांसद डिंपल यादव की है. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जनता के बीच बेहद सहज अंदाज में बातचीत करती दिख रही हैं. हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन इसने उनके राजनीतिक सफर की यादें ताजा कर दी हैं.

डिंपल यादव का उतार-चढ़ाव भरा राजनीतिक करियर: