लखनऊ में बने चार मंजिला मस्जिद और मंदिर पर चला बुलडोजर...देखें वीडियो

सत्यम मिश्रा

19 Jun 2024 (अपडेटेड: 19 Jun 2024, 05:04 PM)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे अवैध रूप से बसे अकबरनगर में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है.

Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे अवैध रूप से बसे अकबरनगर में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है.  अकबर नगर (Akbarnagar) में देर रात अवैध तरीके से बनी मस्जिद, मदरसे और मंदिर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई.  इसमें दो मस्जिद और एक मदरसा शामिल था. इससे पहले मंदिर पर भी कार्रवाई की जा चुकी है. प्रशासन ने देर रात मस्जिद और मदरसे को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया.

यह भी देखें...

प्रशासन का कहना है कि कुकरैल नदी की जमीन पर अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला है. यहां अवैध रूप से बने 1169 आवास और 101 कॉमर्शियल निर्माण ध्वस्त किए गए है. अकबरनगर में ध्वस्तीकरण अभियान का कार्य पूरा हो गया है. अब मलबा हटाया जा रहा है. अतिक्रमण हटाने का अभियान दिसंबर 2023 से शुरू हुआ था. इस अभियान में करीब 24.5 एकड़ जमीन पर बने 1800 से अधिक अवैध निर्माण जमींदोज किए गए हैं.