Atiq Ahmad News : एक बार फिर इन कारणों से बदल दी गई अतीक की बैरक..

Atiq Ahmad News : एक बार फिर इन कारणों से बदल दी गई अतीक की बैरक..

यूपी तक

• 03:02 AM • 10 Apr 2023

follow google news

एक सवाल जो सभी के दिलों में गूंज रहा है.. वो ये कि आखिर क्यों अतीक अहमद का बैरक बदल दिया गया..आखिर ऐसी क्या वजह थी जिसकी वजह से अतीक को उस बैरक से शिफ्ट कर दिया गया जहां वो लंबे समय से रह रहा था..दरअसल गुजरात के साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बैरक को बदल दिया गया है. सुरक्षा के कारण से अतीक अहमद के बैरक में बदलाव किया गया है. अतीक को अब हाई सिक्योरिटी जोन के 200 नंबर कमरे में रखा गया है. बता दें कि इस जोन में ही अहमदाबाद सिरियल ब्लास्ट के आरोपी को भी रखा गया है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि माफिया अतीक अहमद को जिस साबरमती जेल के जिस हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया है, ये पूरा जोन खूंखार कैदियों को रखा गया है. इस जोन में पुलिसकर्मियों के अलावा और किसी को भी जाने की इजाजत नहीं होती..लेकिन आखिर ऐसा किया क्यों गया तो इसका जवाब ये है कि अब अतीक को जिस बैरक में शिफ्ट किया गया है वहां पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता है.. यहां की सिक्योरिटी इतनी ज्यादा टाइट है..

The high security zone of Sabarmati Jail in which Mafia Atiq Ahmed has been kept, this entire zone has been kept for dreaded prisoners. Apart from the policemen, no one is allowed to enter this zone.