पिता को मारने के बाद अक्षत ने देखी थी वेब सीरीज, पुलिस के सामने उसने बता दिया मर्डर के बाद वाला किस्सा

Lucknow Aashiyana Murder Case: लखनऊ के आशियाना में मानवेंद्र सिंह की हत्या के आरोप में बेटे अक्षत को गिरफ्तार किया गया है. विवाद के बाद लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर हत्या और शव के छह टुकड़े करने के खुलासे ने पूरे उत्तर प्रदेश में सनसनी फैला दी है.

यूपी तक

• 01:55 PM • 26 Feb 2026

follow google news

Lucknow Aashiyana Murder Case: लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए मानवेंद्र सिंह हत्याकांड ने पूरे उत्तर प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है. रसूखदार और संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाले मानवेंद्र सिंह की हत्या के आरोप उनके ही बेटे अक्षत पर लगे हैं. पुलिस जांच के मुताबिक 19 फरवरी की रात पिता और बेटे के बीच तीखा विवाद हुआ था. पूछताछ में अक्षत ने दावा किया कि उसके पिता शराब के नशे में थे, गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे और उन्होंने उस पर लाइसेंसी रायफल भी तान दी थी. रातभर चले तनाव के बाद कथित तौर पर गुस्से में आकर अक्षत ने उसी रायफल से अपने पिता को गोली मार दी.

यह भी पढ़ें...

यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. जांच में खुलासा हुआ कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने बेहद खौफनाक कदम उठाए. सूत्रों के अनुसार, अक्षत ने ऑनलाइन हथियार मंगवाए और बाजार से आरी खरीदकर शव के टुकड़े किए. बताया जा रहा है कि उसने वेब सीरीज देखकर शव काटने और छिपाने के तरीके सीखे थे. उसने कथित तौर पर अपनी बहन से कहा कि “तुम दूर रहो, आई विल हैंडल दिस.” इसके बाद शव के छह हिस्से कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया और कुछ हिस्सों को पॉलीथीन में पैक कर छिपाने की कोशिश की. 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव के सभी हिस्से बरामद कर लिए गए हैं. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह घटना अचानक गुस्से में उठाया गया कदम था या इसके पीछे मानसिक स्थिति या पूर्व योजना का कोई बड़ा पहलू है. यह सनसनीखेज वारदात पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें: DSSSB Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट सहित 911 पदों पर निकली बंपर भर्ती, तुरंत करें आवेदन