आज का यूपी: BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने फिर खोली 'हर घर जल' की पोल, अब क्या किया?

Brijbhushan Rajput BJP MLA: 'आज का यूपी' में देखिए बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने कैसे अपनी ही सरकार को घेरा? साथ ही लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का शंखनाद कार्यक्रम और प्रदेश भर में गैस सिलेंडर के लिए मचे हाहाकार की पूरी रिपोर्ट.

कुमार अभिषेक

• 08:36 AM • 12 Mar 2026

follow google news

यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' के इस एपिसोड में उत्तर प्रदेश की राजनीति और सामाजिक स्थिति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर चर्च की गई है. महोबा के चरखारी से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत (गुड्डू राजपूत) एक बार फिर अपनी ही सरकार और प्रशासन पर हमलावर हैं. उन्होंने अपने क्षेत्र के गांवों का दौरा कर "हर घर जल योजना" की पोल खोली. विधायक ने दिखाया कि कैसे सड़कें खोद दी गई हैं, पाइपलाइन अधूरी है और टंकियां फटी हुई हैं. विधायक का कहना है कि यह उनकी व्यक्तिगत नाराजगी नहीं, बल्कि जनता का आक्रोश है. उन्होंने अधिकारियों पर झूठे आंकड़े देने का आरोप लगाया. 

यह भी पढ़ें...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का 'शंखनाद' कार्यक्रम

लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बहुप्रतीक्षित शंखनाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. हालांकि कार्यक्रम में उतनी भीड़ नहीं जुटी जितनी उम्मीद थी, लेकिन सियासी गलियारों के कई बड़े चेहरे जैसे अजय राय (कांग्रेस) और सपा के कई नेता वहां मौजूद रहे. शंकराचार्य ने गौ रक्षा और गौ माता को "राष्ट्रमाता" का दर्जा दिलाने के अपने एजेंडे को दोहराया और सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. 

गैस सिलेंडर की किल्लत और पैनिक

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गैस सिलेंडर को लेकर भारी पैनिक देखा जा रहा है. गोरखपुर में सिलेंडर की लाइन में लगे लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बस्ती में लोग सिलेंडर को बोरे में भरकर भागते हुए और गिरते-पड़ते नजर आए. यह पैनिक एक अफवाह की वजह से फैला है कि गैस सप्लाई बंद होने वाली है.