यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर! मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ब्रज भूषण शरण सिंह के तेवरों ने बीजेपी की बढ़ाई टेंशन

UP News: उत्तर प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बीजेपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट को उनके बेटे प्रतीक भूषण को मंत्री पद न मिलने की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है.

यूपी तक

• 03:56 PM • 10 May 2026

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी संगठन और सरकार में बड़े फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं. इसी बीच बीजेपी के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता ब्रज भूषण शरण सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है.

यह भी पढ़ें...

राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि यह नाराजगी उनके बेटे और गोंडा सदर विधानसभा सीट से विधायक प्रतीक भूषण को मंत्रिमंडल में जगह न मिलने की संभावना से जुड़ी हुई है.

ब्रज भूषण की पोस्ट से बढ़ीं अटकलें

ब्रज भूषण शरण सिंह ने हाल ही में एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि “शोहरत की बुलंदी अस्थायी होती है और जिस साख पर इंसान बैठा होता है, वह कभी भी टूट सकती है.”

उनके इस बयान को राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. सियासी विश्लेषकों का मानना है कि यह पोस्ट सीधे तौर पर यूपी मंत्रिमंडल विस्तार और उनके बेटे को मंत्री पद न मिलने की चर्चाओं से जुड़ी हो सकती है.

प्रतीक भूषण को लेकर बढ़ी चर्चा

गोंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रतीक भूषण का नाम लंबे समय से संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में चर्चा में था. हालांकि अब तक उन्हें मंत्री बनाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक संकेत सामने नहीं आया है.

इसी वजह से राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि ब्रज भूषण शरण सिंह इस स्थिति से नाराज चल रहे हैं.

समाजवादी पार्टी की ओर जाने की अटकलें

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि ब्रज भूषण शरण सिंह भविष्य में बीजेपी से दूरी बना सकते हैं. कुछ राजनीतिक विश्लेषक यह भी मान रहे हैं कि वे समाजवादी पार्टी की ओर रुख कर सकते हैं.

पिछले सप्ताह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद से सियासी चर्चाएं और तेज हो गई हैं. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है.

2027 चुनाव से पहले बीजेपी के लिए अहम संकेत

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार बीजेपी के लिए काफी अहम माना जा रहा है. ऐसे समय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है.

ब्रज भूषण शरण सिंह के हालिया तेवरों को भी बीजेपी नेतृत्व के लिए एक राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.

प्रदेश की राजनीति पर बनी हुई है नजर

फिलहाल पूरे मामले पर राजनीतिक दलों और विश्लेषकों की नजर बनी हुई है. यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में किन नेताओं को जगह मिलती है और क्या ब्रज भूषण शरण सिंह की नाराजगी आगे चलकर किसी बड़े राजनीतिक बदलाव का कारण बनती है.

यह भी पढ़ें: मंगल-चंद्रमा की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन 4 राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की खास कृपा