19 साल की युवती संग अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद यूनुस चौधरी के साथ ये क्या हुआ

यूपी तक

• 07:00 PM • 03 Nov 2024

Baghpat viral video news: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो के सिलसिले में कांग्रेस नेता यूनुस चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Baghpat News

Baghpat News

Google CTA

Baghpat viral video news: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो के सिलसिले में कांग्रेस नेता यूनुस चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है. यूनुस चौधरी के खिलाफ बड़ौत थाने में मामला दर्ज किया गया है. आपको बता दें कि यह कथित वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भी यूनुस चौधरी को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है. बड़ौत थाने के एसएचओ मनोज चहल ने बताया कि 19 वर्षीय युवती की मां की शिकायत के आधार पर यूनुस चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1) (यौन उत्पीड़न) और 79 (शब्द, इशारा या कृत्य से किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है और घटना की जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें...

एसएचओ ने कहा, "सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी."

क्या है वायरल वीडियो से जुड़ा पूरा मामला?

बागपत के कांग्रेस जिला अध्यक्ष रहे यूनुस चौधरी का कथित तौर पर एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पद से हटा दिया है. वायरल वीडियो में यूनुस चौधरी एक युवती के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं. आरोप है कि इस दौरान यूनुस ने महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने की कोशिश की थी. 

यूनुस चौधरी का पक्ष क्या है? 

इस मामले में बातचीत के लिए युनूस चौधरी से उनके मोबाइल पर सम्पर्क करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. हालांकि, सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में युनूस चौधरी ने इस घटना को अपने राजनीतिक विरोधियों की साजिश बताया है. उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए विरोधियों द्वारा वीडियो को संपादित करके प्रसारित किया गया है.