क्या अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की हो जाएगी गिरफ्तारी... पीड़ित शिष्यों ने मेडिकल टेस्ट के बाद ये कहा

संतोष शर्मा

24 Feb 2026 (अपडेटेड: 24 Feb 2026, 12:39 PM)

Swami Avimukteshwaranand Case Update: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद केस में पीड़ितों का मेडिकल और वीडियो बयान दर्ज. शिष्यों ने दोहराए यौन उत्पीड़न के आरोप, गिरफ्तारी की संभावना बढ़ी.

Shankaracharya Avimukteshwaranand

Shankaracharya Avimukteshwaranand

Google CTA

Prayagraj News: प्रयागराज से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में पीड़ित शिष्यों के बयान और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जिससे शंकराचार्य की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें...

बयानों में शिष्यों ने दोहराए आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों पीड़ित शिष्यों के कलम बंद बयान दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा, बयानों की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों शिष्यों ने अपने बयानों में एफआईआर में दर्ज यौन उत्पीड़न की बातों को ही दोहराया है और अपने आरोपों पर कायम हैं. इन बयानों के दर्ज होने के बाद अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है.

क्या है पूरा मामला?

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यह विवाद तब शुरू हुआ जब उनके ही दो पूर्व शिष्यों (बटुकों) ने उन पर यौन शोषण के बेहद गंभीर और संगीन आरोप लगाए. पीड़ितों की शिकायत पर प्रयागराज के झूंसी थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में पॉक्सो एक्ट जैसी धाराएं भी लगाई गई हैं, क्योंकि आरोप लगाने वाले शिष्यों में से एक घटना के समय नाबालिग बताया गया है.

दूसरी तरफ, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके समर्थकों ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि यह उन्हें बदनाम करने और उनके प्रभाव को कम करने की एक गहरी सोची-समझी राजनीतिक और धार्मिक साजिश है. फिलहाल पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज होते ही सामने आए रमाशंकर दीक्षित ने ये कहकर पूरा केस ही पलट दिया, बताया क्या हुई थी साजिश