रथयात्रा में गदा हाथ में लेने को लेकर नप जाएंगे संभल सीओ अनुज चौधरी? DGP से शिकायत की गई तो ये हुआ

अभिनव माथुर

13 Jan 2025 (अपडेटेड: 13 Jan 2025, 11:56 AM)

UP News: संभल में पिछले दिनों 47 साल बाद खुले खग्गू सराय मंदिर में कर्नाटक के किष्किंधा से रथयात्रा आई थी. इस दौरान संभल सीओ अनुज चौधरी ने हाथ में गदा पकड़ी थी और रथ यात्रा के आगे-आगे भी चले थे. अब इसी को लेकर अधिकारी एक्टिव हो गए हैं.

Sambhal CO Anuj Chaudhary, CO Anuj Chaudhary, Sambhal, Sambhal News, UP news

Sambhal CO Anuj Chaudhary, CO Anuj Chaudhary, Sambhal, Sambhal News, UP news

Google CTA

UP News: संभल सीओ अनुज चौधरी एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. दरअसल अनुज चौधरी के गदा उठाने को लेकर अब उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. बता दें कि संभल में पिछले दिनों 47 साल बाद खुले खग्गू सराय मंदिर में कर्नाटक के किष्किंधा से रथयात्रा आई थी. इस दौरान संभल सीओ अनुज चौधरी ने हाथ में गदा पकड़ी थी और रथ यात्रा के आगे-आगे भी चले थे. बता दें कि संभल सीओ अनुज चौधरी भगवान हनुमान के बड़े भक्त माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें...

अमिताभ ठाकुर ने लिखा थी डीजीपी को लेटर

इस मामले को लेकर पूर्व आईपीएस और जन अधिकारी सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को पत्र लिखा था. उन्होंने इसे वर्दी नियमों का उल्लंघन बताया था. उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखकर इस मामले की शिकायत की थी.

इसी के साथ अमिताभ ठाकुर ने धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान सीओ अनुज चौधरी के द्वारा भजन सुनाने को भी सेवा नियमावली का उल्लंघन माना था और पूरे मामले की शिकायत डीआईजी से की थी. अब इस मामले में अधिकारी एक्टिव हो गए हैं.

स्पष्टीकरण मांगा गया

बता दें कि संभल एएसपी श्रीशचंद्र, सीओ अनुज चौधरी का इस मामले को लेकर बयान दर्ज करेंगे. वह इस मामले पर स्पष्टीकरण देंगे. अब देखना ये होगा कि गदा उठाने को लेकर क्या सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ कार्रवाई होगी? 

कौन हैं अनुज चौधरी?

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में देश का मान बढ़ा चुके अनुज चौधरी स्पोर्ट्स कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे. अर्जुन अवॉर्डी अनुज चौधरी पुलिस फोर्स में मजबूत कद काठी, बॉडी फिटनेस के साथ-साथ अपने बेधड़क अंदाज से भी जाने-जाते हैं. मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव से ताल्लुक रखने वाले अनुज चौधरी ने 2002 और 2010 के नेशनल गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीते थे और एशियाई चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीते थे. 

अनुज चौधरी साल 1997 से 2014 तक कुश्ती में नेशनल चैंपियन रहे. साल 2001 में इन्हें लक्ष्मण अवार्ड मिला तो साल 2005 में अनुज चौधरी को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया. इसके बाद अनुज चौधरी स्पोर्ट्स कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए और साल 2012 में वह डिप्टी एसपी बनाए गए.