महाराजगंज में महिलाओं ने रस्सियों से हाथ-पैर बांधकर बीजेपी नेता गुड्डू खान पर क्यों डाली कीचड़? वजह जान दंग रह जाएंगे

अमितेश त्रिपाठी

• 05:22 PM • 30 Jun 2025

UP News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है. यहां महिलाओं ने जमा होकर भाजपा नेता गुड्डू खान को कीचड़ से नहलाया है. लेकिन महिलाओं ने आखिर ऐसा क्यों किया?

Maharajganj, Maharajganj news, Maharajganj viral news, Maharajganj viral video, Maharajganj Women tied BJP leader with a rope, up news, up viral news, BJP leader tied rope and bathed with mud, महिलाओं ने बीजेपी नेता को कीचड़ से नहलाया

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश में मॉनसून छाया हुआ है. पिछले कुछ दिनों से यूपी के कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है. मगर यूपी के कुछ हिस्से ऐसे भी हैं, जहां अभी बारिश नहीं पड़ रही है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में नौतनवा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एंव भाजपा नेता गुड्डू खान के हाथ-पैर रस्सियों से बांधकर उन्हें जमीन पर पटक कर कीचड़ और पानी से नहलाया गया है.

यह भी पढ़ें...

अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर हम बारिश को लेकर बात कर रहे थे और अचानक महाराजगंज में भाजपा नेता की खबर बता रहे हैं. दरअसल जिस तरह से भाजपा नेता को कीचड़ से नहलाया गया है, उसके पीछे की जो कहानी है, वह हैरान कर देने वाली है. 

ये भी पढ़ें: खुशी तिवारी बनकर शाहिदा बानो ने सुहागरात पर इंद्र तिवारी को पनीर खिला निपटा दिया, पूरी कहानी अब सामने आई

आखिर महाराजगंज में भाजपा नेता को कीचड़ से क्यों नहलाया गया?

दरअसल पहले के समय माना जाता था कि अगर गांव या नगर के मुखिया या शहर के किसी बड़े शख्स को कीचड़ के पानी से नहलाया जाए, उसे बांधकर उसपर कीचड़ का पानी डाला जाए तो इससे इंद्र देव खुश हो जाते हैं और बारिश पड़ जाती है.

महराजगंज में बारिश काफी कम हो रही है. ऐसे में नौतनवा नगर पालिका की महिलाओं ने पुराने जमाने की ये रीत ही अजमाने की ठानी और सभी महिलाएं कजरी गीत गाती हुई नौतनवा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता गुड्डू खान के घर पहुंच गईं. 

ये भी पढ़ें: इटावा कांड का असर! इस गांव में लगे ब्राह्मण बहिष्कार के पोस्टर, जनाधन यादव ने बताया कि अब किससे पूजा करवाएंगे?

महिलाओं ने उनके हाथ-पैर रस्सियों से बांधा और उन्हें जमीन पर पटक कर उनके ऊपर कीचड़ और पानी डाला. इस दौरान महिलाएं बारिश के गीत गाती रहीं और इंद्र देव को याद करती रहीं. लोगों का कहना है कि हर साल गुड्डू खान को कीचड़ से नहलाया जाता है और फिर बारिश पड़ती है. लोगों को उम्मीद है कि इस बार भी बारिश पड़ेगी. भाजपा नेता भी इस रीति को पुरानी परंपरा बताते हैं.