पति सौरभ को मारने वाली मुस्कान की जेल में प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की क्यों आ गई नौबत? अंदर से आई ये खबर

उस्मान चौधरी

07 Apr 2025 (अपडेटेड: 07 Apr 2025, 03:19 PM)

UP News: प्रेमी के साथ मिलकर पति साहिल की हत्या करने वाली मेरठ की मुस्कान रस्तोगी जेल में बंद है. उसका प्रेमी साहिल शुक्ला भी जेल में कैद है. इसी बीच मेरठ जेल में मुस्कान को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है.

Meerut, Meerut News, Meerut Police, Meerut Crime News, Meerut Police, muskan rastogi of meerut, muskan rastogi news, muskan rastogi case, up news, मुस्कान रस्तोगी, मेरठ, मेरठ न्यूज, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News:  मेरठ के सौरभ हत्याकांड अभी तक चर्चाओं में बना हुआ है. दरअसल जेल में बंद हत्यारिन पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल हर दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ रहे हैं. कभी जेल में ये दोनों साथ रहने की बात करते हैं तो कभी नशे की मांग करते हैं. मगर इस बीच मुस्कान रस्तोगी से जुड़ी चौंका देने वाली खबर सामने आई है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल जेल में मुस्कान की सेहत लगातार खराब हो रही है. ऐसे में अब आशंका जताई जा रही है कि कहीं मुस्कान प्रेग्नेंट तो नहीं है? अब जेल प्रशासन मुस्कान का प्रेगनेंसी टेस्ट करवाने की तैयारी में जुट गया है. इसके लिए जेल प्रशासन की तरफ से मेरठ सीएमओ को पत्र लिखा गया है और एक गाइनेकोलॉजिस्ट की मांग की गई है, जो जेल में आकर मुस्कान का प्रेगनेंसी टेस्ट कर सके. 

पति की हत्या के बाद प्रेमी संग हिमाचल में मनाया था हनीमून 

बता दें कि सौरभ की हत्या करने के बाद मुस्कान और साहिल ने उसके शव के टुकड़े कर दिए थे. शव के टुकड़े करने के बाद दोनों ने शव को ड्रम में भर दिया था और सीमेंट भर दिया था. इसके बाद साहिल और मुस्कान हिमाचल चले गए थे. वहां जाकर दोनों ने मंदिर में शादी रचाई थी. इसके बाद वहीं हनीमून मनाया था.

जब दोनों हनीमून से लौटे थे, तब जाकर इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब से मुस्कान जेल में आई है, तभी से उसकी सेहत खराब है. मीडिया रिपोर्ट की माने को उसे उल्टियां भी आ रही हैं. ऐसे में आशंका है कि कही मुस्कान मां तो नहीं बनने वाली? 

जेल में सिलाई भी सीख रही

बता दें कि मुस्कान जेल में सिलाई सीख रही है. ये काम उसने खुद ही मांगा है. दूसरी तरफ साहिल खेती करना सीख रहा है. दोनों जेल में एक-दूसरे से मुलाकात करने की मांग कर रहे हैं. मगर जेल प्रशासन दोनों की मुलाकात नहीं करवा रहा है. दरअसल दोनों ने अपनी शादी का कोई भी सबूत अभी तक जेल प्रशासन को नहीं दिया है.