सालों से हाथ उठाए बाबा महाकुंभ में यूट्यूबर को चिमटों से क्यों लगे मारने? इनकी पूरी कहानी जान लीजिए

यूपी तक

13 Jan 2025 (अपडेटेड: 13 Jan 2025, 02:37 PM)

UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बाबा से एक यूट्यूबर सवाल कर रहा होता है. बाबा यूट्यूबर के सवालों का जवाब दे रहे होते हैं. तभी बाबा को गुस्सा आ जाता है. बाबा अपने चिपटे से ही यूट्यूबर को मारने लगते हैं. बता दें कि ये बाबा हठ योगी हैं. पिछले 9 सालों से इन्होंने अपना एक हाथ खड़ा कर रखा है. इनकी कहानी गजब है.

mahakumbh2025, Prayagraj, Hathyogi, Mahakumbhspecial, Baba Viral Video, Kumbh News, Kumbh Viral Video, Chimta baba video, चिमता बाबा, चिमता बाबा वीडियो, वायरल वीडियो, महाकुंभ

mahakumbh2025, Prayagraj, Hathyogi, Mahakumbhspecial, Baba Viral Video, Kumbh News, Kumbh Viral Video, Chimta baba video, चिमता बाबा, चिमता बाबा वीडियो, वायरल वीडियो, महाकुंभ

Google CTA

UP News: प्रयागराज में लग रहा महाकुंभ इस समय पूरी दुनिया में चर्चाओं का विषय बना हुआ है. देश-विदेश से करोड़ों लोग महाकुंभ में पहुंच रहे हैं. महाकुंभ में हठ योगी, नागा समेत कई तरह से साधु-संत मौजूद हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बाबा से एक यूट्यूबर सवाल कर रहा होता है. बाबा यूट्यूबर के सवालों का जवाब दे रहे होते हैं. तभी बाबा को गुस्सा आ जाता है. बाबा अपने चिमटे से ही यूट्यूबर को मारने लगते हैं. यूट्यूबर वहां से भाग जाता है.  

यह भी पढ़ें...

बता दें कि वीडियो में दिख रहे बाबा काफी चर्चाओं में हैं. ये महाकुंभ के लिए प्रयागराज आए हुए हैं. दरअसल बाबा ने अपना एक हाथ पिछले 9 सालों से खड़ा कर रखा है. बाबा का कहना है कि ये उनका हठ योग है. पिछले 9 सालों से बाबा का हाथ खड़ा ही है. हाथ का ये हाल हो चुका है कि बाबा के नाखून काफी बढ़ चुके हैं और बाबा की उंगलियां मुड़ चुकी हैं. फिलहाल यूट्यूबर को चिमटे से पीटने के बाद बाबा की ये वीडियो खुब चर्चाओं में आ गई है और सोशल मीडिया पर भी वायरल है. 

पहले वायरल वीडियो देखिए

बता दें कि इन बाबा का नाम महंत महाकाल गिरी बाबा अद्भुत है. पिछले दिनों ही UP TAK ने इनसे बात की थी. बाबा की कहानी काफी गजब है.

बाबा का कहना है कि हम कुछ नया नहीं कर रहे हैं. हजारों संत अपने-अपने तरह से हठयोग करते हैं. कष्ट उठाते हैं और अपना लक्ष्य प्राप्त करते हैं. बाबा कहते हैं कि इस साधना में कष्ट तो होता है. मगर कष्ट तो हर चीज में हैं. कष्ट जीवन की हर स्थिति में है. बाबा कहते हैं कि अब उनका ये हाथ खड़ा ही रहेगा. वह कहते हैं, जब त्याग किया जाता है तो वह वापस नहीं हो सकता. जब कोई मर जाता है तो वह वापस नहीं आ सकता. अब तो हाथ का खून सूख चुका है और नसे भी खराब हो चुकी हैं.

गौमाता के लिए कर रहे हठ योग

बाबा कहते हैं कि वह अपनी मां के लिए ये कर रहे हैं. गौमाता की रक्षा हो, उनके लिए गौशाला बने, वह सड़कों पर धूम रही हैं, उनका कोई घर नहीं है. बाबा कहते हैं कि जब मेरी गौमाता कष्टों में हैं तो मैं भी अपने शरीर को कष्ट दूंगा. फिलहाल ये बाबा एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं.

देखें बाबा का ये वीडियो